फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कृष्णा नगर इलाके की झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

Thu, 19 Nov 2026 04:02 PM IST
Akash Dubey एएनआई, गाजियाबाद
विज्ञापन
उठतीं आग की लपटें और धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद जिले के कृष्णा नगर इलाके की झुग्गियों में आज भीषण आग लग गई। यह आग सिहानी रोड मॉर्डन नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सीएफओ सौरव सिंह ने बताया, 19 नवंबर को लगभग 11 बजकर 4 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना नंदग्राम क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर एरिया में 10 से 12 झुग्गी-झोपड़ी में आग लगी है। तत्काल कार्रवाई करते हुए अग्निशमन केंद्र कोतवाली से एफएसओ सहित तीन दमकल वाहन घटनास्थल पर रवाना किए गए। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। इसमें अन्य झुग्गी-झोपड़ियों में आग को हमने फैले नहीं दिया। इस पूरी घटना में कोई जनहानी नहीं हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें