एकेटीयू ने सत्र 2017 की सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है। सम-सेमेस्टर परीक्षाओं में अब इंजीनियरिंग व तकनीकी कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर बनने से इंकार नहीं कर सकेंगे। विवि ने सभी कॉलेजों से क्लारूम और शिफ्टवाइज स्टूडेंट्स के बैठने की क्षमता का ब्यौरा मांगा है।
कॉलेजों को कुल क्लासरूम की संख्या, प्रत्येक कक्ष में बैठने की क्षमता और एक पाली में परीक्षा कराने के लिए अधिकतम छात्राओं की संख्या का डाटा मांगा है। कॉलेजों को इस बाबत पूरी जानकारी विवि जारी की गई ई-मेल आईडी पर 10 जनवरी तक भेजनी होगी। विवि की कैरीओवर परीक्षाएं अभी जारी हैं।
साथ ही साथ मई में प्रस्तावित सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी भी विवि ने शुरू कर दी है। विवि के पास कॉलेजों में स्टूडेंट्स के बैठने की संख्या का आंकड़ा नहीं होने से कई कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता था। अब कॉलेजों की सिटिंग कैपेसिटी जानने के लिए विवि की ओर से पूरी कवायद की जा रही है।