फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी विधानसभा में सबसे बड़ा होगा ‘दंगल’

Wed, 04 Jan 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
वोटर - फोटो : file photo
विज्ञापन
    
विज्ञापन

देश की सबसे अधिक वोटरों वाली विधानसभा साहिबाबाद में वोटरों को लुभाने के लिए सभी पार्टियों  के प्रत्याशियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। जातिगत समीकरण हों या क्षेत्र का विकास सभी मुद्दों पर वोटरों को लुभाने का प्रयास सभी पार्टियों के प्रत्याशी करेंगे।

 कुल 882558 वोटर रजिस्टर हो चुके हैं। इनमें 4,94,325 पुरुष और 3,88,273 महिलाएं हैं। देश की सबसे अधिक वोटरों वाली विधानसभा साहिबाबाद में चुनाव के लिए 151 पोलिंग सेंटर और 865 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ी लिखी आबादी को दिखाना होगा विकास प्रत्याशी वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन और राजेंद्र नगर में रहने वाली पढ़ी लिखी आबादी को विकास का खाका खींचकर अपने पक्ष में करना चाहेंगे। उधर, खोड़ा, पसौंडा, शहीदनगर, भोपुरा आदि इलाकों में जातिगत समीकरण भी अहम भूमिका निभाएगा।

चुनाव की घोषणा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी।      

साहिबाबाद विधानसभा एक नजर में      
पुरुष वोटर- 4,94, 325      
महिला वोटर- 3,88,273      

कुल वोटर- 8,82,598      
पोलिंग सेंटर-151   
   
पोलिंग बूथ- 865     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें