योगी गाजियाबाद में एसआईआर की समीक्षा के लिए आए थे। सीएम ने कहा, ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के फॉर्म जमा कराकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटवाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोकतंत्र के लिए बूस्टर डोज है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटवाएं और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
सीएम योगी सोमवार को यहां मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, विकास कार्यों पर नजर रखें और समय से पूरा कराने का प्रयास करें। अगर कोई दिक्कत आ रही है, तो लखनऊ जानकारी भेजें। समस्या का समाधान कर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि शादी के कार्यक्रमों में कम जाएं और जनता के बीच ज्यादा रहें।
योगी गाजियाबाद में एसआईआर की समीक्षा के लिए आए थे। सीएम ने कहा, ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के फॉर्म जमा कराकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे घरों में जाकर बात करें, जहां अभी शादियां हुई हैं। लड़कियों के ससुराल जाने के बाद उनका वोट एक ही जगह हो। कई बार मायके व ससुराल दोनों जगह वोट बन जाते हैं।
विज्ञापन
कुछ जनप्रतिनिधियों के कार्य से दिखे असंतुष्ट
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के कार्य से योगी असंतुष्ट दिखे। उन्होंने सभी के नाम लेकर एसआईआर पर बेहतर कार्य करने और लगातार अपडेट के लिए कहा। उन्होंने कहा, यह सभी की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र में एसआईआर के लिए धरातल पर रहकर कार्य करें।