टीलामोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किए गैंगस्टर एक्ट के इनामी आरोपी सद्दाम और नदीम। संवाद
साहिबाबाद। टीलामोड़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो इनामी बिजनौर के किरतपुर स्थित लुकमानपुरा निवासी सद्दाम और नदीम को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरी समेत अन्य अपराधों में आरोपी हैं। पुलिस ने दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश से दोनों को जेल भेज दिया गया।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सद्दाम और नदीम गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। टीलामोड़ और इंदिरापुरम क्षेत्र में कई वारदातों को दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया है। बताया कि दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा चुकी है। लंबे समय से दोनों पुलिस की पकड़ से बचकर भाग रहे थे। सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।