फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Hapur: सिखेड़ा गांव में CM योगी की चुनावी रैली, मुख्यमंत्री बोले- पहले की सरकारें दंगा भड़काती थीं

Tue, 09 Apr 2024 03:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे हैं। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हापुड़ जिले के गांव सिखेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें दंगे भड़काती थीं, कर्फ्यू लगता था। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। सवाल उठाते हुए कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं, क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं? साथ ही कहा कि अब पश्चिमी यूपी में 'कांवड़ यात्रा' पूरे उत्साह और उल्लास से निकाली जाती है।

विज्ञापन


सीएम की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण 26 अप्रैल को जिले में मतदान किया जाएगा। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे हैं। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे। सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में आने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश का बदला माहौल-
उन्होंने कहा प्रदेश में माहौल बदला है। पहले उपद्रवी और अपराधियों के भय से बेटी दूर के रिश्ते में पढ़ने के लिए भेज दी जाती थी, व्यापारी व्यापार नहीं कर पाता था। जिन अपराधियों के भय से यह होता था, उनको पहले सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। आज वही अपराधी गले में तख्ती लटकाकर घूमता है। कहता है भैया मैं ठेले में केला बेचकर पेट भर लूंगा लेकिन एक जान बक्श दो। पहले बिजली नहीं आती थी, क्योंकि सपा-बसपा को अंधेरा अच्छा लगता था।
विज्ञापन


कमल और नल मिल गए तो फसल तो लहलहानी है ही-
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कमल और आरएलडी का नल दोनों मिल गए हैं फसल तो लहलहानी ही है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया, प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें