फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी बोले: राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं मोदी बनें प्रधानमंत्री; जनता देश में आए बदलाव को देख रही है

Sun, 21 Apr 2024 06:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनाव लड़ रह हैं। नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश में आए बदलाव को आप लोग स्वयं देख रहे हैं। अगर देश को आगे ले जाना चाहते हैं तो आपको निर्णय लेना होगा। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम धामी ने मांगे वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। यह निर्णय आपको करना है कि देश को राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों में देना है या राष्ट्र निर्माण और देश का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनाव लड़ रहा है। नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश में आए बदलाव को आप लोग स्वयं देख रहे हैं। अगर देश को आगे ले जाना चाहते हैं तो आपको निर्णय लेना होगा। 

विज्ञापन


रविवार को सीएम धामी गाजियाबाद स्थित हिंदी भवन में जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए वोट मांगने आए थे। इस मौके पर व्यापार मंडल ने उनका स्वागत किया। व्यापार मंडल के गोपीचंद प्रधान, अशोक चावला, राजदेव त्यागी, सुनील गोयल, बृजमोहन सिंघल, पंकज गर्ग, नरेश अग्रवाल, धनेश सिंघल, मनोज गर्ग, पंकज गुप्ता, राकेश स्वामी, राकेश बवेजा, सुधीर गोयल, वसीम अली, संजीव मित्तल, राकेश पचौरी सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें