फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आए, जाम की आफत लाए

Wed, 01 Feb 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के सीएम की चुनावी सभा के कारण एनएच-24 और हापुड़ रोड पर जाम लग गया। इससे करीब एक से दो घंटे तक इन रास्तों पर वाहन रेंगते रहे।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान हापुड़ चुंगी से डासना जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों को बंद कर दिया गया था। इसके लिए हापुड़ चुंगी पर ही बैरीकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर बुधवार दोपहर 12 बजकर बीस मिनट पर पुलिस लाइंस  स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से मसूरी स्थित रैली स्थल पहुंचे। इस दौरान करीब 15 मिनट तक वाहनों का रोक दिया गया। इससे हापुड़ रोड और एनएच-24 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

रैली खत्म होने के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला सवा एक बजे निकला तो कुछ देर के लिए फिर से वाहनों को रोक दिया गया। रैली के बाद हजारों लोग बाहर निकले तो एनएच-24 मसूरी, डासना टोल, आत्माराम स्टील और पिलखुवा से लेकर अन्य स्थानों पर जाम लग गया।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैली के बाद वाहनों का दबाव अचानक सड़क पर बढ़ जाने की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी। वहीं, इस दौरान डासना टोल टैक्स को भी फ्री कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें