मुरादनगर। कक्षा दो की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की आठ वर्ष की बेटी कक्षा दो में पढ़ती है। रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब 25 दिन पहले उनकी बेटी घर की छत पर खेल रही थी। आरोप है कि मकान मालिक का बेटा(14) बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से बच्ची डर गई और सहमी-सहमी रहने लगी। किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन पहले बच्ची ने अपनी मां से बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। मां ने बातों में पूछा तो बच्ची ने बताया कि मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ गलत काम किया था। यह बात किशोर के परिजनों को बताई तो उन्होंने अभद्रता की। एसीपी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर आठवीं कक्षा में पढ़ता है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इसके बाद बच्ची के बयान दर्ज कराए जाएंगे।