केडीपी ग्रेंड सवाना सोसायटी में अमर उजाला फैंटास्टिक शाम कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में
- फोटो : mathura
गाजियाबाद। अमर उजाला की ओर से शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए मैजिक शो और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चे जादू देखकर रोमांचित नजर आए और चित्रकला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सबसे पहले चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जूनियर और सीनियर विंग में बच्चों ने पर्यावरण और गणतंत्र दिवस की खूबसूरत पेंटिंग और स्केच बनाए। इस प्रतियोगिता में 16 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सोसायटी के काफी बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक चित्रकारी कर उसमें अपनी भावनाओं के रंग भरे। दूसरे सत्र में जादूगर विनय ने एक से बढ़कर एक जादू दिखाए। जादू देखकर बच्चों संग अभिभावक भी बेहद रोमांचित नजर आए। जादू का शो एक घंटे तक चला। इस दौरान बड़े, बच्चे और एओए के पदाधिकारियों ने जादू के रोमांच का आनंद लिया। इस दौरान सभी के चेहरों के हावभाव देखने लायक थे। सभी जादू देखकर आश्चर्यचकित हो रहे थे। सभी ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।
केडीपी ग्रेंड सवाना सोसायटी में अमर उजाला फैंटास्टिक शाम कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में- फोटो : mathura