फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में चार्ज लेते नवनियुक्त जिलाधिकारी दीपक मीणा। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवनियुक्ति जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को जिले का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और कार्यभार संभाला। अपने कक्ष में वह अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले। कुछ क्षण रुकने के बाद वह मेरठ रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले के प्रमुख समस्याओं को जानकर उनका समय से निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए मीडिया का फीडबैक भी लिया जाएगा। आईएएस दीपक मीणा ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के बाद जिले के कमान संभाली है। दीपक मीणा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह 2022 से लेकर अभी तक मेरठ के जिलाधिकारी रहे हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। दीपक मीणा ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की है। इंजीनियरिंग करने के बाद टाटा स्टील में उनका प्लेसमेंट हो गया था और नौकरी के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी की और आईएएस बने। 2014 में उनको आजमगढ़ का जाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर पहली नियुक्ति मिली उसके बाद सहरानपुर और अलीगढ़ में भी वह रहे। वह बुलंदशहर के सीडीओ भी रहे हैं। उसके बाद वह श्रावस्ती के डीएम बने। अभी वह मेरठ में तैनात थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें