फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां की गोद से फिसलकर बच्चा ग्राउंड फ्लोर पर गिरा, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-3 स्थित महागुन मॉल में शॉपिंग करने पहुंची महिला की गोद से उसका 10 माह का बच्चा फिसलकर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा। गनीमत रही कि बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद दुकानदार व मॉल के सुरक्षा गार्डों ने कैनोपी की छत से नीचे उतारा। इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए। यहां उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम अभयखंड-1 निवासी आनंद सिंह पत्नी और 10 माह के बेटे दिव्यांश और चार वर्षीय बेटी के साथ वैशाली सेक्टर तीन स्थित महागुन मॉल पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था और उसे ही शॉपिंग कराने के लिए परिवार मॉल गया था। शाम करीब 4ः36 बजे आनंद की पत्नी बेटे को गोद में और बेटी का हाथ पकड़कर एक्सेलेटर से तीसरे फ्लोर पर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित हो गईं और उनकी गोद से 10 माह का दिव्यांश फिसलकर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लगी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की कैनोपी पर जा गिरा। हादसा होते ही शोर-शराबा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद मॉल का स्टाफ और दुकानदार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे व तुरंत बच्चे को नीचे उतारा। इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीरता से जांच हुई।
एसीपी ने बताया कि बच्चा एकदम सकुशल व सुरक्षित है। उसे किसी तरह की चोट नहीं आई है। मॉल के जीएम रोविश त्यागी ने बताया कि हादसा होते ही मॉल की क्विक रेस्पांस टीम दौड़ पड़ी थी। बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें