फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, भक्तों ने की मां स्कंदमाता की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवरात्र के पांचवें दिन शहर के मंदिरों में भक्तों ने मां स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की। इस दौरान घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। भक्तों ने आस्था और भक्ति के साथ माता का पूजन किया। दिल्ली गेट मंदिर, डासना देवी मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर और स्वयंभू मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि मां स्कंदमाता ममतामयी और वात्सल्य भाव से पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को माता का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। यहां शतचंडी पाठ भी आयोजित हुआ। शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन और माता की भेंट प्रस्तुत की।
डासना देवी मंदिर में माता की पूजा के साथ ही बगलामुखी यज्ञ में भक्तों ने आहुति दी। गुफा वाले मंदिर में मां अंबे भवानी का पूजन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इन मंदिरों में भक्तों ने भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें