टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत का शहर में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 वर्ल्ड कप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को छह विकेट से हराते ही पूरा गाजियाबाद पटाखों की गूंज के साथ जश्न में डूब गया। ईडन गार्डन में पाकिस्तान से मैच नहीं जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ने की खुशी शहरवासियों के चहरों पर साफ दिखाई दी।
सड़कों और कालोनियों ने लोगों ने ढोल नगाड़ों पर खूब डांस किया। बारिश के कारण एक घंटा देरी से शुरू हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में को देखते लोग घरों में टीवी से चिपके रहे। पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 118 रन पर रोक दिया। फिर विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत जीत हासिल की।
गाजियाबाद पेडिएट्रिक सोसाइटी के जुड़े करीब 100 डॉक्टर्स केपरिवारों ने होटल रॉयल रीजेंसी में स्क्रीन पर मैच देखने के साथ जीत की दुआं मांगी। इस मौके पर डॉ. आशीष प्रकाश, डा. राजीव गर्ग, डा. पल्लव रस्तोगी, डा. सुशील त्यागी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वहीं, शनिवार शाम राजनगर सेक्टर पांच रामलीला मैदान में एक अगरबत्ती निर्माता कंपनी ने भारत की जीत के लिए छह फीट की अगरबत्ती जलाकर जीत की प्रार्थना की। इस मौके पर क्रिकेटर सुरेश रैना के बड़े भाई नरेश रैना, मनोज शर्मा, राजीव शर्मा सहित तमाम क्रिकेट प्रशंसक मौजूद थे। भारतीय टीम की जीत की खुशी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखाई दी।