फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 40 हजार की नगदी से भरा बैग उड़ाया

Fri, 28 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
इसी कार का शीशा तोड़कर उड़ाए रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महेंद्रपुरी कालोनी गेट के सामने इंडियन नेवी से रिटायर्ड जवान की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 40 हजार की नगदी से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज भी थे। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। वारदात बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे हुई।
विज्ञापन


गाजियाबाद हापुड़ रोड राधा कृष्णा एंक्लेव निवासी अमित कुमार इंडियन नेवी से रिटायर्ड हैं। वारदात के वक्त वह अपनी बहन से मिलने से श्रीनगर कालोनी आए थे। कालोनी गली संकरी होने के कारण वह कार महेंद्रपुरी कट के सामने अपने रिश्तेदार मलिक टी स्टॉल के बाहर खड़ी करके चले गए।

कार की सीट पर उनका बैग रखा था। जब के लौटकर आए तो देखा कार का शीशा टूटा था और उसमें से बैग गायब था। पीड़ित के मुताबिक बैग में 40 हजार की नगदी, मोबाइल फोन और नौकरी से जुड़े जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने मोदी पोन पुलिस चौकी में तहरीर दी है। बता दें कि मोदीपोन पुलिस चौकी क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी वारदात है।

क्लर्क से लूटे 50 हजार तहरीर पांच हजार की   

बार्डर थाना इलाके में गाजियाबाद रोड पर दिल्ली-99 के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह बिजली निगम के क्लर्क से गन प्वाइंट पर 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात की। आरोप है कि पुलिस पांच हजार की लूट बताकर जांच कर रही है।

लालबाग विद्युत सबस्टेशन पर तैनात क्लर्क कमलजीत गाजियाबाद स्थित डासना में रहते हैं। सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली-99 के सामने पहुंचे बाइक सवार युवकों ने उनके बराबर मेें आकर चिरौड़ी का रास्ता पूछा और धक्का देकर उन्हें बाइक से गिरा दिया।

वे कुछ समझ पाते इस पहले बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और जेब में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। हालांकि कमलजीत के पास मौजूद बैग में रखे दो लाख रुपये लुटने से बच गए। वारदात के बाद बदमाश भोपुरा की ओर भाग गए।

कमलजीत ने पुलिस कंट्रोल रूप में 50 हजार की लूट की सूचना दी। सीओ अनिल यादव ने कहा कि बदमाश दो लाख रुपये से भरा बैग छोड़ गए यह बात पच नहीं रही है। पांच हजार रुपये लूटने की तहरीर दी गई है।

 तहरीर में लूट की रकम हो गई पांच हजार 
पुलिस कंट्रोल रूम में 50 हजार रुपये की लूट बताई गई लेकिन तहरीर में लूट की रकम पांच हजार रुपये हो गई है। पुलिस का कहना है कि पांच हजार रुपये की ही लूट हुई है, जबकि क्लर्क 50 हजार रुपये की लूट बता रहा है। 

क्लर्क के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई 
ढाई लाख रुपये की रकम बिजली निगम की थी, जिसे दो दिन पहले काउंटर पर जमा करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बलराम नगर सबस्टेशन एसडीओ गोपाल सिंह ने कहा कि जांच के बाद क्लर्क पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें