फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masoom Sawaal: फिल्म ‘मासूम सवाल’ के पोस्टर पर विवाद, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज

Sun, 07 Aug 2022 10:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद

सार

अमित राठौर का कहना है कि फिल्म मासूम सवाल में सुनियोजित तरीके से लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए विवादित पोस्टर जारी किया है, जिसमें महावारी के दौरान इस्तेमाल होने वाले पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाई गई। पांच अगस्त को यह फिल्म एक नामी स्कूल में स्क्रीन पर चलाकर छात्राओं को भी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की माहवारी पर आधारित फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अमित राठौर ने आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि पोस्टर से निर्देशक संतोष उपाध्याय और नक्षत्रा 27 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। उन्होंने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अमित राठौर का कहना है कि फिल्म मासूम सवाल में सुनियोजित तरीके से लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए विवादित पोस्टर जारी किया है, जिसमें महावारी के दौरान इस्तेमाल होने वाले पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाई गई। पांच अगस्त को यह फिल्म एक नामी स्कूल में स्क्रीन पर चलाकर छात्राओं को भी दिखाई गई थी।
विज्ञापन


उनके मुताबिक, उदयपुर की घटना के बाद देश में माहौल पहले ही ठीक नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के विवादित बयानों का भी जिक्र किया, जिनसे दर्शक परेशान हो चुके हैं। राठौर ने साहिबाबाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर लोगों से फिल्म के बहिष्कार की भी अपील की है। उन्होंने निर्देशक संतोष उपाध्याय, नक्षत्रा 27 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के संस्थापक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए फिल्म निर्देशक को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें