फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: सड़क पर मना रहे थे जन्मदिन, केक काटते हुए की हर्ष फायरिंग, दो गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 11:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मसूरी के सिकरोड़ा निवासी शहजाद सैफी का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो कार पर केक रखकर काट रहा था। इसी बीच पिपलेड़ा के जाकिर कॉलोनी निवासी आदिल सैफी (20) ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में शुक्रवार देर रात सड़क पर खड़े होकर एक लग्जरी कार पर केक काटने और फिर हर्ष फायरिंग करना युवकों को महंगा पड़ गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मसूरी के सिकरोड़ा निवासी शहजाद सैफी का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में आकर स्कॉर्पियो कार पर केक रखकर काट रहा था। इसी बीच पिपलेड़ा के जाकिर कॉलोनी निवासी आदिल सैफी (20) ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी युवक भाग गए लेकिन पुलिस ने आदिल सैफी और रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी बिलाल अहमद को पकड़ लिया। कविनगर पुलिस ने बताया कि आदिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है और बिलाल के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें