फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट हड़पने के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी स्थित एक आवासीय प्लॉट को कूटरचित दस्तावेज के आधार पर हड़पने का आरोप दिल्ली निवासी बुजुर्ग यशपाल कामरा ने लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रमेश चंद, हरीश त्यागी, आकाश त्यागी और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुखर्जी नगर डेरावाल नगर निवासी यशपाल कामरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2004 में एक प्लॉट रमेश चंद से नौ लाख रुपये में खरीदा था। इसका सौदा हरीश त्यागी ने कराया था। भुगतान के बाद रमेश चंद ने 2005 और 2007 में अंडरटेकिंग और ट्रांसफर परमिशन जारी की। पीड़ित का आरोप है कि यूपीएसआईडीसी में प्लॉट उनके नाम नहीं किया गया। अप्रैल 2013 में उन्हें एक कथित परियोजना अधिकारी से मिलवाया गया। अधिकारी ने प्लॉट उनके नाम होने की बात कही। बाद में 2026 में उन्हें पता चला कि लीज डीड रमेश चंद के पक्ष में निष्पादित हुई थी। बुजुर्ग का आरोप है कि रमेश और हरीश ने प्लॉट हड़पने की कोशिश की। 6 जुलाई 2026 को रमेश चंद नेउनको प्लॉट छोड़ने की धमकी देते हुए 10 अगस्त 2026 को ट्रोनिका सिटी स्थित प्लॉट पर कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर धमकाया। अदालत के आदेश पर अंकुर विहार थाना पुलिस ने दो अक्तूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी अंकुर विहार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें