फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीआरपी के कांस्टेबल समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। सिरौली गांव में पड़ोसी जीआरपी पुलिस के कांस्टेबल पर गाली-गलौज करने, सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर ताला लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने लोनी थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने कांस्टेबल समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर की रात करीब आठ बजे उनका बेटा घर लौट रहा था। आरोप है कि पड़ोसी सुभाष मुरादाबाद जीआरपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। सुभाष ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इंद्रपाल का आरोप है कि उसी रात सुभाष ने फेसबुक पर भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 14 सितंबर की सुबह आरोपी पक्ष ने उनके घर के बाहर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि परिवार को घर में ही रहने के दौरान परेशान किया गया और विवाद में फंसाने की धमकी भी दी गई। आरोप लगाया कि पड़ोसी खुद को पुलिस वाला बताकर कार्रवाई का डर दिखाता है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुभाष, सुनील, सुरेंद्र, गौरव और रूप उर्फ गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें