गाजियाबाद। केडीबी स्कूल के पास कार सवारों ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को बुरी तरह पीटा। मामले में लोहियानगर निवासी चारू बिदानी ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
चारू बिदानी ने बताया कि 23 अगस्त की रात करीब आठ बजे उनका बेटा कार्तिक अपने दोस्त मान के साथ स्कूटी से जिम करके लौट रहा था। रास्ते में कविनगर में केडीबी स्कूल के पास एक कार सवार ने उन्हें रोका। इसके बाद आरोपी ने उनके बेटे की पिटाई की। भागने के प्रयास में आरोपी ने फिर बेटे के दोस्त मान के साथ भी मारपीट और मोबाइल व स्कूटी तोड़ दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा।