फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कंपनी को ब्लैकमेल कर 22 लाख मांग रहा ब्रोकर, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में रियल एस्टेट कंपनी ने ब्रोकर पर ब्लैकमेल कर 22 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


कंपनी के लीगल अधिकारी मोहित गोस्वामी ने बताया कि कमलजीत ने उनके यहां दो फ्लैट बुक किए थे। दोनों फ्लैटों का समय पर कब्जा दे दिया गया। इसके बावजूद कमलजीत झूठी शिकायत करके उनको बदनाम कर रहा है। पूर्व में उसने झूठी शिकायत देकर मुकदमे कराए, जिनको जांच अधिकारी ने निराधार मानते हुए खत्म कर दिया। अब भी आरोपी उनसे 22 लाख की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। उनकी कंपनी की साख खराब करने की बात कहता है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में याचिका डाली। कोर्ट ने विजयनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें