फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने को कंसोर्टियम करेगी कार फ्री डे का आयोजन

Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
cars - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद व आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद 10 अप्रैल को कार फ्री डे का आयोजन करेगी। कंसोर्टियम ने रविवार को आशियाना उपवन सोसायटी में बैठक कर लोगों से कार फ्री डे में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन



दस अप्रैल को राजहंस चौराहे से कार फ्री डे की शुरुआत होगी। कार फ्री डे को सफल बनाने के लिए इंदिरापुरम में बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अभियान से जुड़ें। साथ ही पर्चे बांटकर लोगों से कार पूलिंग करने की अपील की जाएगी।


कंसोर्टिंयम के पदाधिकारियों का कहना है कि लोगों को कम दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद के अध्यक्ष शरत झा ने बताया कि गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में लोगों को खुद ही जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन


10 अप्रैल को 21 हजार पर्चे बांटे जाएंगे। कंसोर्टियम के पदाधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि इलाके की आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों व व्यापारियों से भी अपील की जा रही है कि वह कार फ्री डे में शामिल हों।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के अध्यक्ष टीपी त्यागी, मोहन, केपी त्यागी, अजय शुक्ला, शरत झा, आरिफ खान, राहुल डोगरा, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें