केंद्र सरकार द्वारा आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में रविवार को ज्वैलर्स ने जूता पॉलिश की। वीवीआईपी ज्वैलर्स एसोसिएशन और हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिप्रा मॉल के सामने जूता पॉलिश की।
इससे सर्राफा व्यापारियों ने 885 रुपये रुपये जुटाए। वीवीआईपी ज्वैलर्स एसोसिएशन के संस्थापक अशोक आनंद ने बताया कि सरकार के निर्णय की वजह से ज्वैलर्स हड़ताल पर हैं। व्यापारी जूता पॉलिश से होने वाली कमाई प्रधानमंत्री को भेजेंगे।
उन्होंने बताया कि जब तक सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने भी आंदोलन में भाग लिया। उधर, नगर निगम पार्षद कपिल त्यागी ने भी व्यापारियों को समर्थन देने की घोषणा की है।
इस मौके पर नकुल वर्मा, मोहन प्रसाद जौहरी, बीके शर्मा, ऋषि सिंह, बीडी शर्मा, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।