फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गढ़वाल से फरीदाबाद जा रही सवारियों से भरी ट्राइबर कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीईएम कॉलेज के सामने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार सवार दो अलग-अलग परिवारों की महिलाओं सहित सात लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

एसीपी यातायात जियाउल अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब तीन बजे विजय नगर बाइपास के पास डीएमई पर प्रवेश करते समय ट्राइबर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उत्तराखंड के चमोली जिले के गांव काकजा निवासी कार चालक कमल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार चमोली के नंदोरा निवासी मोहन जोशी, उनकी पत्नी नीमा जोशी और बेटा रितिक जोशी व मयूर विहार के घडौली निवासी दीपक सिंह, उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा ऋषभ कुमार और बेटी तनुजा चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना और यातायात पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक कमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कमल की मौत हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें