फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने गए थे दोनों: मोदीनगर में कैंटर ने बाइक सवार मां और बेटे को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 09 Jun 2024 09:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

रविवार सुबह करीब आठ बजे रितिक बाइक से अपनी मां अमिता के साथ बहन की दवा लेने के लिए गंगनहर पटरी मार्ग से मेरठ जा रहे थे। पैंगा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर के गंगनहर पटरी पर पैंगा गांव के पास रविवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में कैंटर चालक ने बाइक सवार मां बेटे को कुचल दिया। हादसे में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक बीटेक फाइनल का छात्र था।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली गांव में किसान राजपाल त्यागी, पत्नी अमिता (48), बेटे रितिक (22) व 19 वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। बेटा रितिक दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल का छात्र था। जबकि उनकी बेटी बीमार चल रही है, जिसका उपचार मेरठ के एक वैध के पास चल रहा है। 

रविवार सुबह करीब आठ बजे रितिक बाइक से अपनी मां अमिता के साथ बहन की दवा लेने के लिए गंगनहर पटरी मार्ग से मेरठ जा रहे थे। पैंगा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मां बेटा उछलकर कैंटर के पहिए के नीचे आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मुरादनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ज्ञान प्रकाश का कहना है कि गंगनहर पटरी पर पैंगा गांव के पास सड़क हादसे की सूचना पर निवाड़ी पुलिस पहुंची थी, हादसे में मां बेटे की मौत हो गई है, कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

रितिक का अच्छी कंपनी में हो गया था प्लेसमेंट
किसान राजपाल त्यागी के बेटे रितिक बीटेक फाइनल का छात्र था और उसका अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट हो चुका था, उनकी पत्नी अमिता अपनी बीमार बेटी की देखभाल करती थी, बेटी चल फिर नहीं सकती, चारपाई पर ही रहती है। मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद गंगनहर पटरी पर बनी जाम की स्थिति
रविवार सुबह गंगनहर पटरी पर पैंगा गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। हादसे के बाद कैंटर सड़क के बीच में खड़ा हो गया था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने कैंटर को हटवाकर बाधित मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें