फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध हालात में कैफे कर्मी की मौत, कमरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा (गाजियाबाद)। थानाक्षेत्र के चामुंडा कॉलोनी स्थित मकान में एक युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त कौशांबी के हसनपुर निवासी आकाश (26) के रूप में हुई है। वहीं कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस के काफी समझाने के बाद 18 फरवरी को परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश नोएडा सेक्टर 62 स्थित कैफे में नौकरी करता था। परिवार से अलग वह खोड़ा में किराये पर रह रहा था। मकान मालिक रवि यादव ने मंगलवार देर रात डायल 112 पर फोन करके आकाश के जमीन पर पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा जहां आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि शिनाख्त के बाद जब परिजनों को सूचना दी गई तब उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद वह इसके लिए तैयार हुए और शव को मोर्चरी भेजा गया। हालांकि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही कोई आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें