फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने से छोड़ने के एवज में सीमेंट के कट्टे मांगे, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना प्रभारी बृजेश यादव और अधिवक्ता प्रदीप कुमार त्यागी के बीच बातचीत का एक ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। आरोप है कि फर्जी लूट के मामले में पकड़े गए दो युवकों को छोड़ने के एवज में थाना प्रभारी ने रुपयों की मांग की थी। वहीं कुछ देर बाद रुपयों की जगह सीमेंट के कट्टे मांगे जाने की बात सामने आई। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


ऑडियो 49 सेकेंड का है और कॉल अधिवक्ता की ओर से की गई थी। अधिवक्ता से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी बाहर होने की बात कहते है। इसके बाद अधिवक्ता थाने में मौजूद लूट की फर्जी सूचना देने वाले दो युवकों को छोड़ने की सिफारिश करते हैं। इसके बाद थाना प्रभारी 25 कराने की बात करते है, लेकिन अधिवक्ता इन्कार कर देते हैं। उसी समय थाना प्रभारी फोन पर ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी से आरोपियों को शांतिभंग में कार्रवाई करने के निर्देश देते हैं। इस दौरान दोनों के बीच गहमा-गहमी भी होती सुनाई दे रही है। थाना प्रभारी बृजेश यादव ने ऑडियो से छेड़छाड़ कर वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करीब चार माह पूर्व एक युवक ने रुपये के लेनदेन को लेकर डायल 112 पर लूट की फर्जी सूचना दी थी। लूट का आरोप भी अपने ही परिचित पर लगाया था। झूठी सूचना दिए जाने के चलते दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। उनको छोड़ने के लिए रुपयोंं की कोई मांग नहीं की गई।

-
अगस्त माह 2025 महीने का मामला है। ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। रुपयों के लेनदेन की कोई बातचीत नहीं है। थाने के भवन निर्माण में सहयोग के लिए 25 बोरे सीमेंट के लिए कहा गया था। अतुल कुमार सिंह, एसीपी, शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें