फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब देकर कहेंगे, आज कार न चलाएं जनाब

Sun, 10 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
odd even - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज अगर आप पिकनिक मनाने या फिर लांग ड्राइव के लिए कार से निकलने वाले हैं तो आपका सामना आरडब्ल्यूए की गांधीगीरी से हो सकता है। शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए आरडब्ल्यूए रविवार को कार फ्री डे मनाएगी। कार चलाने वालों को गुलाब के फूल के साथ बढ़ते प्रदूषण के  आंकड़ों वाला पर्चा थमाया जाएगा।
विज्ञापन


यह तीसरा मौका है जब आरडब्ल्यूए शहर में कार फ्री डे के लिए लोगों को जागरूक करेगी। इसकी शुरुआत सुबह नौ बजे इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-दो स्थित आशियाना उपवन से की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यहां से चार इंटर सिटी बस रवाना की जाएंगी।

बसें लोगों को वैशाली मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाएंगी, जहां से दिल्ली जाने वाले लोग मेट्रो से जा सकेंगे। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि इस बार विशेष फोकस इंदिरापुरम जोन पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


इंदिरापुरम में जयपुरिया माल चौराहा, आशियाना उपवन चौराहा, आदित्य मॉल चौराहा (न्यायखंड) और मंगल बाजार (ज्ञानखंड) पर कारों की मानीटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही वसुंधरा में अटल चौक, मोहन नगर चौराहा, विजयनगर चौराहा, तेजा सिंह चौक (चौधरी मोड़) आदि मुख्य चौराहों पर आरडब्ल्यूए की टीम लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें