अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। दोनों शिविरों में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। इन कैंप में 77 महादानियों ने रक्तदान कर आजादी का जश्न मनाया। एमएमजी अस्पताल में लगे कैंप में 26 लोगों ने और नेहरूनगर युवा केंद्र द्वारा पटेलनगर में लगे कैंप में 51 लोगों ने रक्तदान किया।
एमएमजी ब्लड बैंक के रक्तदान शिविर का उद्घाटन एमएमजी के सीएमएस डा. जेके त्यागी ने किया। इस मौके पर डा. जेके त्यागी और ब्लड बैंक प्रभारी डा. एके दुआ ने बताया कि युवाओं में रक्तदान के प्रति काफी जागरूकता देखने को मिल रही है।नेहरू युवा केंद्र के पटेलनगर स्थित कार्यालय में लगे कैंप में 51 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ।
कैंप में लड़के-लड़कियों को मिलाकर मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, गौतमबुद्धनगर सहित अन्य जिलों के वालंटियर्स ने रक्तदान किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
ब्लड डोनेशन कैंप में मुख्य रूप से राजेश जादौन, संजीव सैनी, सुरेंद्र, डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हमारा मकसद था अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना। नेहरू युवा केंद्र के कई जगह से युवा यहां रक्तदान करने आए। अमर उजाला फाउंडेशन का यह सराहनीय अभियान है। - नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्यवक, उमेश साहनी
अमरोहा से आए रक्तदान करने
आजादी के दिन रक्तदान करने का जोश था। धन्यवाद अमर उजाला फाउंडेशन का जिसने यह मौका दिया। - प्रेम चंद्र शर्मा, अमरोहा