कुछ दिन पहले सराफ व्यापारी की भी कर दी थी हत्या
वहीं दूसरी तरफ बीती चार दिसंबर को गोविंदपुरी स्थित मैन मार्केट में सुबह के वक्त दुकान खोलते ही सराफ गिरधारी लाल सोनी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की थी। आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया था और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
गोविंदपुरी कॉलोनी की मैन मार्केट के रहने वाली गिरधारी लाल सोनी सराफा कारोबारी थे। घर के बाहर ही उनकी गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स' के नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया था कि उस दिन सुबह करीब नौ बजे गिरधारी लाल दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगे तभी पैदल आए एक हमलावर ने उन पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।
प्रत्यक्षदर्शीयों़ ने बताया था कि आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। जैसे वह दोबारा फायरिंग करने लगा तभी भीड़ ने दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजन सराफ को एक निजी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।