फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे का करोड़पति: बैंक खाते में अचानक आए 1.11 करोड़ रुपये, बैलेंस देख फरहान के उड़े होश; ऐसे हुई रिकवरी

Fri, 19 Dec 2025 09:45 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

खुर्जा निवासी एक युवक के बैंक खाते में 14 दिसंबर को अज्ञात स्रोत से 1,11,49,001 रुपये जमा हो गए, जिससे फ्रॉड की आशंका हुई। जांच में पता चला कि यह रकम तकनीकी गड़बड़ी से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के खाते से ट्रांसफर हुई थी। साइबर पुलिस ने 24 घंटे में पूरी राशि फ्रीज कराकर निगम के खाते में वापस करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा निवासी मोहम्मद फरहान के बैंक खाते में 14 दिसंबर को अचानक किसी अज्ञात स्रोत से 1,11,49,001 रुपये की बड़ी रकम जमा हो गई। इतनी बड़ी राशि का बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्ट कारण के एक निजी खाते में आना संदेह के घेरे में आ गया। इससे किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी या वित्तीय फ्रॉड की आशंका पैदा हुई। जांच में रकम मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की निकली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रकम निगम के खाते में वापस करवा दी।

विज्ञापन

राशि ट्रांसफर होने पर बैंक व विभागीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी साइबर टीम को दी। संदिग्ध लेनदेन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार ने साइबर थाना प्रभारी व टीम के साथ मिलकर मामले की छानबीन की। टीम ने संबंधित बैंक से तुरंत पत्राचार किया और जमा हुई धनराशि के स्रोत और सत्यता की जांच की।

जांच में स्पष्ट हुआ कि यह राशि किसी आपराधिक गतिविधि का हिस्सा नहीं थी, बल्कि तकनीकी कारणों या मानवीय भूल के कारण यह रकम सीधे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बैंक खाते से ट्रांसफर होकर खुर्जा निवासी फरहान के खाते में आ गई थी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने बताया कि चूंकि मामला सीधे तौर पर सरकारी धन की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए साइबर सेल ने समन्वय और कानूनी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करते हुए पूरी धनराशि 1,11,49,001 को सफलतापूर्वक फ्रीज कराया और उसे नियमानुसार मध्यांचल विद्युत निगम के बैंक खाते में वापस करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें