फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिकारपुर से गोवर्धन के लिए बस का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/शिकारपुर। क्षेत्र से मथुरा-गोवर्धन जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया है। यह बस प्रतिदिन अलीगढ़ होते हुए मथुरा और गोवर्धन तक जाएगी और वापसी में इसी मार्ग से शिकारपुर पहुंचेगी। मथुरा-गोवर्धन जाने वाले यात्री अब इस बस की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक शिकारपुर से सीधे मथुरा-गोवर्धन के लिए कोई रोडवेज बस संचालित नहीं होती थी। ऐसे में यात्रियों को खुर्जा या डिबाई से अलीगढ़ होते हुए मथुरा जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों का मथुरा के लिए नियमित आवागमन होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की मांग पर निगम ने एक रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलने लगी है।

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि शिकारपुर को धार्मिक स्थल गोवर्धन से जोड़ते हुए मथुरा-गोवर्धन के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे शिकारपुर से खुर्जा, अलीगढ़ और मथुरा होते हुए गोवर्धन के लिए रवाना होगी। वापसी में बस दोपहर 2:00 बजे गोवर्धन से चलकर शाम 6:30 बजे शिकारपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें