मसूरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मसूरी क्षेत्र के असलम कालोनी मयूरविहार निवासी शाहबाज 18 पुत्र फुरकान व जैद 14 पुत्र अनीस दोनों अपाची बाइक पर एमजी रोड पिपलैड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवकों की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना पिपलैड़ा एमजी रोड स्थित 'न्यू लाइफ हॉस्पिटल' के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग साढ़े 10 बजे की है। मसूरी के असलम कालोनी मयूरविहार निवासी शाहबाज व जैद सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिपलैड़ा की ओर जा रहे थे, जब वे एमजी रोड ग्राम पिपलैड़ा में न्यू लाइफ हॉस्पिटल के सामने बाइक पर दांई ओर जाने के लिये मुड रहे थे, तभी अचानक गुलावठी की ओर से सीमेंट के ब्लाक भरा केन्टर बाइक से टकरा गया।
जिससे दोनों बाइक सवार केन्टर के नीचे आकर गम्भीर घायल हो गये, राहगीरों ने तुरन्त नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया, चालक केन्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतकों की पहचान मसूरी के असलम कालोनी मयूरविहार निवासी शाहबाज 18 पुत्र फुरकान व जैद 14 पुत्र अनीस के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाहबाज और जैद दोनों पड़ोसी थे और आपस में अच्छे दोस्त थे।
शाहबाज डासना में मोबाइल शाप पर काम करता था। जबकि जैद अभी 9 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। शाहबाज तीन भाइयों दूसरे नं का था, और जैद दो भाइयों में छोटा था, जैद के पिता अनीस की भी सड़क दुर्घटना में 3 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को दोनों के शव मेडिकल परिक्षण के बाद कालोनी में पहुंचे और हजारों लोगों ने उनको नम आंखों से जेल के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।