फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने मां-बेटे को पीटा, तीन दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में दबंगाें ने मां-बेटे को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना के तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ ने चौकी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि बीते 16 नवंबर को वह किसी काम से जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कॉलोनी निवासी दबंग टशनबाजी में उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने सौरभ के सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सौरभ ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजनों ने आरोपी से विरोध जताया। इससे आरोपी आग बबूला हो गया और उसने अपने परिवार के साथ मिलकर सौरभ और उसकी मां को पीट दिया। सौरभ ने पुलिस कंट्रोलरूम को घटना की सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सौरभ ने बुधवार को थाने पहुंचकर एसएचओ से मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें