फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: प्रसव पीड़ा में पांच घंटे तड़पती रही महिला, नहीं पहुंची एंबुलेंस, मौत

Tue, 10 Aug 2021 06:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

एंबुलेंस चालक का फोन श्रीनिवास के पास आया और कहा कि वह कुछ देर में एंबुलेंस लेकर पहुंच रहा है। इसके बाद महिला के परिजन घर के बाहर ही एंबुलेंस चालक का इंतजार करते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के नरौरा ग्राम ऊंचागांव खादर निवासी एक महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस का इंतजार करते हुए मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रवेश देवी(34) पत्नी श्रीनिवास यादव को प्रसव पीड़ा होने पर प्रवेश के पति ने रात 9.00 बजे एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया।
विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस चालक का फोन महिला के पति श्रीनिवास के पास आया और कहा कि वह कुछ देर में एंबुलेंस लेकर पहुंच रहा है। इसके बाद महिला के परिजन घर के बाहर ही एंबुलेंस चालक का इंतजार करते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।

इसी इंतजार में दो घंटे बीत गए और प्रवेश देवी ने रात 11.00 बजे एक कन्या को जन्म दिया। वहीं परिजनों के पास एंबुलेंस चालक का फोन आया और उसने कहा कि रास्ते में कीचड़ है और वह आगे नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन


इन सब के बीच प्रवेश देवी की हालत बिगड़ती चली गई और रात में करीब 2.00 बजे प्रवेश देवी की मौत हो गई l मृतका के पति श्रीनिवास ने कहा कि एंबुलेंस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें