फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पॉटरी फैक्टरी की छत गिरने पर छह मजदूर दबे, एक की मौत, तीन घंटे तक नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम

Fri, 28 Jan 2022 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को बाहर निकाला और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शकुंतला पत्नी राजबहादुर निवासी नवादा बिहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर पॉटरी फैक्टरी की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के खुर्जा स्थित महशक्ति पॉटरी की छत गिरने से 6 मजदूर दब गए, जिसमें दो मजदूरों को पुलिस टीम ने बाहर निकाला और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई। दूसरी महिला का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पॉटरी सेंटर स्थित महशक्ति फैक्टरी में ट्रांसफार्मर में लगने वाले इंसुलेटर बनाए जाते हैं। फैक्टरी में रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 8:00 बजे की शिफ्ट में 30 मजदूर काम करने पहुंचे थे। फैक्टरी में पटिया और गाटर के सहारे छत डाली गई थी। इसके ऊपर भी चीनी मिट्टी के कट्टे और इंसुलेटर का सामान रखा हुआ था।

सुबह लगभग 9:15 बजे फैक्टरी के पीछे की ओर का हिस्सा टूट कर गिर गया। इस दौरान नीचे खड़ी तीन महिलाओं समेत छह मजदूर दब गए। तेजी से छत गिरने से कई मजदूर जान बचाकर भागे। इस दौरान दो महिलाएं कट्टों के नीचे बाहर की ओर दब गई  थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दो घायलों को निकाला बाहर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को बाहर निकाला और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शकुंतला पत्नी राजबहादुर निवासी नवादा बिहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजवती अभी घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा मलबे में सुमिता निवासी अहीर पाड़ा निवासी समेत तीन मजदूर दबे रह गए।

विज्ञापन

3 घंटे तक नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम 

घटना सुबह 9:15 बजे की है। तीन घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। मलबे में दबे हुए मजबूर मजदूर लगभग तीन घंटे तक तड़पते रहे। 

ढाई घंटे बाद पहुंचे एसडीएम, डीएम
घटना के लगभग ढाई घंटे बाद स्थानीय एसडीएम लवी त्रिपाठी, डीएम सीपी सिंह और डीआईजी संतोष कुमार सिंह जांच करने पहुंचे।

मृतक को पांच लाख रुपए देने की घोषणा
खुर्जा पॉटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि राणा ने हादसे के दौरान मरने वाले लोगों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

प्रत्याशी बना रहे चुनावी अखाड़ा
हादसे की सूचना पर आसपास के जनप्रतिनिधि और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्याशियों ने लोगों को सांत्वना दी और अधिक से अधिक मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें