फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास, बुजुर्ग महिला देख भागे बदमाश

Fri, 27 May 2022 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा में सुभाष रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तीन बदमशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास किया। बदमाशों के पीछे दुकान में एक बुजुर्ग महिला भी काम से आई थी, जिसको देख बदमाश वहां से भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र स्थित घास मंडी मोहल्ला निवासी मयंक गुप्ता सुभाष रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे वह अपनी दुकान पर थे। तभी एक युवक फोटोकॉपी कराने के बहाने अंदर आया। दुकान के बाहर युवक के दो साथी और मौजूद थे।

कुछ देर बाद युवक ने इशारा करके अपने दोनों साथियों को अंदर बुला लिया। एक आरोपी ने मयंक को पीछे से पकड़ लिया और एक में आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद तीनों मयंक को नीचे गिराकर, मारपीट करने लगे। आरोप है कि वह उसकी जेब से दुकान में रखी अलमारी की चाबी ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


तभी दुकान में एक बुजुर्ग महिला आ गई। उसको देख बदमाश मयंक को छोड़कर भाग गए। मयंक ने शोर मचाया और अन्य लोग भी आ गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें