फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: खुर्जा में दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 27 Feb 2022 10:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

खुर्जा जंक्शन निवासी दंपती को रविवार सुबह अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के एक बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद घटना पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंक्शन क्षेत्र के विमला नगर में रविवार सुबह बुजुर्ग दंपती को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई है। घायल बुजुर्ग को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विमला नगर निवासी ओमप्रकाश की घर में ही परचून की दुकान है। उनके साथ चार बेटों के परिवार भी रहते हैं। रविवार सुबह परिवार के लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नीचे आकर देखा तो महिला मंजू (55) और ओम प्रकाश घायल अवस्था में पड़े हुए थे। मंजू के सीने पर और ओमप्रकाश के सिर में गोली लगी हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओम प्रकाश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या के आरोप में लिखित शिकायत दी है।

मृतक के बेटे को हिरासत में लिया, हो रही पूछताछ

थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में मृतका के एक बेटे को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। हमलावर घर में कैसे आए, इस बारे में जानकारी ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें