फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिल्डर पर घटिया निर्माण कराने और समस्याओं का निस्तारण न करने का आरोप

विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिक की वेलिंगटन सोसायटी में धरना प्रदर्शन करते बच्चे व स्थानीय लोग। स्रोत आरडब्ल्
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

पंचशील वेलिंगटन सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर पर निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराने के विरोध में रैली निकालकर विरोध जताया। साथ ही बिल्डर पर घटिया निर्माण कराने व समस्याओं का निस्तारण करने पर कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को सुबह से ही निवासी सोसायटी में एकत्र हुए। इस दौरान पुरुष, महिला संग बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। निवासियों ने कहा कि एक सपनों का घर खरीदना किसी भी परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी में यह सपना एक बुरे अनुभव में बदल गया है। यहां रहने वाले निवासियों को सिर्फ घटिया निर्माण और खराब मेंटेनेंस ही नहीं, बल्कि कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है। सोसाइटी की बिल्डिंग की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है और कई बार तो बिल्डिंग का मलबा गिरने से लोगों की जान जाते-जाते बची है। लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधाएँ भी अक्सर खराब रहती हैं। यह सिर्फ एक असुविधा नहीं, बल्कि निवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक बड़ा खतरा है। सोसाइटी के पार्कों की हालत भी बेहद खराब है। पार्क बच्चों के खेलने और परिवार के समय बिताने के लिए बनाए गए थे, अब वह वाहनों की पार्किंग बन गए हैं। पार्कों में गंदगी का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के बेसमेंट में कचरे के ढेरों से आने वाली सड़कों की दुर्गंध ने निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। सोसाइटी बिल्डर ने अभी तक एओए को हैंडओवर नहीं की है। रखरखाव का सारा पैसा बिल्डर के पास जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें