फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में मरीजों को भर्ती करना किया शुरू, पहले दिन 107 भर्ती

विज्ञापन
खोड़ा के साधना एनक्लेव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई। जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इस मेले में कुल 3603 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 107 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 952 मरीजों को खून, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन जांच के लिए उच्च स्तर के अस्पतालों में रेफर किया गया।


जागृति विहार स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. प्रियंका समानिया ने बताया कि वर्तमान मौसम में वायरल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसके साथ ही खांसी, गले में दर्द और बुखार जैसे लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन


सात वर्षीय बालक को भर्ती कर इलाज शुरू

भीम नगर क्षेत्र से आए एक सात वर्षीय बालक को तेज बुखार, गले में सूजन और उल्टी की शिकायत के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तत्काल उसे भर्ती कर आवश्यक प्राथमिक उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार, पिछले दो दिन से बच्चा बुखार से पीड़ित था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उसे निजी अस्पताल नहीं ले जा सके। आरोग्य मेले में मिले उपचार के बाद अब अब बच्चे की हालत स्थिर है।



गर्भवती महिला को समय रहते मिला उपचार

आदर्श नगर से आई एक गर्भवती महिला को नियमित जांच के दौरान रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उसे महिला अस्पताल रेफर किया और वहां भर्ती कर लिया गया। महिला के पति ने बताया कि पहले वे यह समझ ही नहीं पाए थे कि समस्या गंभीर हो सकती है। आरोग्य मेले में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने समय पर पहचान कर जरूरी कदम उठाया, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन


952 मरीज हुए रेफर
नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3603 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 952 मरीजों को खून, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए एमएमजी, संयुक्त और महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें