फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीटेक के छात्र का अश्लील वीडियो बना 20 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लोनी। गोरखुर निवासी बीटेक के छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। छात्र अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रह कर पढ़ाई कर रहा था। छात्र के पिता ने गोरखपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अब मुकदमा अंकुर विहार थाने में दर्ज किया गया।

गोरखपुर के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस शिकायत देकर में बताया कि उनका बेटा पांच साल पहले अंकुर विहार थाना क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। वह दिल्ली के कॉलेज से बीटेक कर रहा था। आरोप है कि बेटे के पड़ोस में रहने वाली युवती से दोस्ती हुई थी। उससे नजदीकी बढ़ाई और नशीला पदार्थ देकर छात्र के साथ युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसमें उसके दो साथियों ने मदद की। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे छात्र को ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने इसके बाद भी मारपीट कर छात्र के कई अश्लील वीडियो बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन साल में आरोपी पीड़ित से 20 लाख रुपये वसूल चुके थे। छात्र ने दोस्त व रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर आरोपियों को दिए लेकिन, मांग रुकी नहीं। पिता ने गोरखपुर पुलिस को शिकायत की। दो साल पहले इस मामले में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के बाद मामले को अब अंकुर विहार ट्रांसफर किया गया है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि बैंक खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें