फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी रवि गौतम का टिकट रद्द: कहा- 50 लाख खर्च हो चुके, 30 लाख और मांगे जा रहे; मंडल प्रभारी निष्कासित

Mon, 30 Sep 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

रवि गौतम को गाजियाबाद शहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। जिनका अभी टिकट कैंसिल कर दिया गया है। इसके बावजूद रवि गौतम तमाम तरह के आरोप पार्टी पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के मंडल प्रभारी रहे राजकुमार गौतम को पार्टी ने सोमवार को निष्कासित कर दिया। इसकी पुष्टि बसपा के जिला अध्यक्ष दयाराम सेन ने की। उन्होंने बताया कि राजकुमार गौतम निवासी बुलंदशहर काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल चल रहे थे। अनुशासनहीनता में उनके खिलाफ जांच कराई गई।

विज्ञापन


कई बार चेतावनी के बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जिसकी पुष्टि होने पर उनको पार्टी से निष्कासित किया गया। बसपा के जिला अध्यक्ष दयाराम सेन बताया कि
पार्टी में सैकड़ों लोगों को सदस्यता देने के अलावा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप गई है। इसके अलावा बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए मंथन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी का माला अर्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा के उपचुनाव में भी बसपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि पार्टी ने हाल ही में रवि गौतम को गाजियाबाद शहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। जिनका अभी टिकट कैंसिल कर दिया गया है। इसके बावजूद रवि गौतम तमाम तरह के आरोप पार्टी पर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 50 लाख रुपए का खर्चा हो चुके हैं। 30 लाख रुपए पार्टी के द्वारा और मांगे जा रहे हैं। वह इसका वहन नहीं कर सके, इसके लिए उनका टिकट काट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें