फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप में बैठकर बनाई रील: जाम खुलवा रही थी पुलिस, युवक ने मौके देख बना लिया वीडियो; वायरल होने पर गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 09:56 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरेपी मोइन कुरैशी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ पीसी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ऐसा वीडियो नहीं बनने देने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
मोइन कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी चौकी क्षेत्र की पीसी-18 में बैठकर एक युवक का सोशल मीडिया पर रील बनाते वीडियो वायरल हुआ है। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में आया कि वीडियो 15 फरवरी का है। पीसी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवा रहे थे। तभी युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी। टीम ने युवक को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन

इंदिरापुरम कोतवाली में तैनात दारोगा सुरेश चंद्र मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत दी कि 15 फरवरी को वह पीसी 18 पर तैनात थे। कनावनी पुलिया पर भारी जाम लगने की सूचना पर वह मुख्य आरक्षी जयनारायण सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पीसी खड़ी करके वाहनों का जाम खुलवाने में जुट गए। 

कुछ देर बाद जाम खुलवाकर लौटे तो एक वीडियो सामने आया। इसमें लोनी का रहने वाला मोइन कुरैशी पीसी 18 के साथ दिख रहा था। वीडियो कनावनी पुलिया के पास का था। उनका कहना है कि युवक मोइन कुरैशी ने वीडियो बनाकर लोगों को धोखा देने के उद्देश्य से जानबूझकर वीडियो वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरेपी मोइन कुरैशी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ पीसी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ऐसा वीडियो नहीं बनने देने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें