फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग के पास अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव की पहचान राजमिस्त्री के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ मार्ग के निकट जलालपुर रोड किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की। मृतक की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय भोला शंकर के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के चंपारण का निवासी था और मुरादनगर में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैतली गांव के पास भी 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें