सूचना मिलते ही एसीपी निमिष पाटिल और थाना प्रभारी सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर शवों के पास बाइक, हेलमेट व अन्य सामान पड़ा था।
आशंका: पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
आठ मार्च की दोपहर करीब तीन बजे रनपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी रेख के साथ वैशाली घर जाने के लिए निकले थे, शाम करीब 4.06 बजे दोनों छिजारसी टोल पर बाइक पर एक साथ नजर आए। उसी दिन रनपाल मुरादनगर गंगनहर के पास शाम करीब 5.05 बजे बाइक पर सीसीटीवी कैमरे में अकेले नजर आए। दोनों के मोबाइल और पर्स नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें: कानपुर देहात में बड़ा हादसा: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दंपती और तीन बच्चे जिंदा जले; बुजुर्ग झुलसी
गंगनहर पटरी के जिस मार्ग पर दंपती के शव मिले, वहां लोगों का आना जाना न के बराबर है। आशंका है कि रनपाल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, उसके बाद में आत्महत्या कर ली। महिला के गले पर निशान भी मिले है। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। भाई रतिपाल ने बताया कि नौ मार्च को बीबीनगर थाने में तहरीर दी थी।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: असद की एक गलती से चौपट हो गया अतीक का पूरा प्लान, ऐसा न करता तो बच जाता माफिया का बेटा
सुबह ड्यूटी जाना है कहकर निकले
मां.. सुबह जल्दी ड्यूटी जाना है, अब निकल जाऊंगा तो सुबह समय से पहुंच जाऊंगा। तिवड़ा निवासी रणपाल सिंह होली पर यह बात अपनी मां व अन्य परिजनों से कहकर पत्नी के साथ वैशाली स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। लेकिन, नहीं पहुंचे। फोन बंद होने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने बीबीनगर थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। वह अन्य परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आए थे।