कविनगर पॉश इलाके में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एसटीएफ ने इंटरपोल के जरिये हर्षवर्धन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया है। जिन-जिन देशों की आरोपी ने यात्रा की है और जहां-जहां पर लेनदेन और अन्य गतिविधियां आरोपी के द्वारा की गई, इसकी कुंडली खंगाली जाएगी। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी हर्षवर्धन 200 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है। कई नजदीकी अब एसटीएफ की रडार पर हैं।