फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे सोनार पर बरसाईं गोलियां, मौत

Thu, 14 Oct 2021 07:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर बैठे राजकुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी मंगलवार बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को एक सोनार की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


रामकुमार (35) पत्नी सोनी, दो बच्चे राज वर्मा और परी वर्मा के साथ पूजा कॉलोनी में रहते थे। राजकुमार की सोनार की दुकान है, जिसपर उनकी पत्नी बैठती थी। गुरुवार शाम राजकुमार की पत्नी अपने पति को दुकान पर बिठा कर घर पर खाना बनाने चली गई थी। 
विज्ञापन


बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर बैठे राजकुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें