फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार युवक से मारपीट एक लाख रुपये गायब का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर ब्लॉक के पास कुछ युवकों ने बाइक सवार युवक को रोक उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस बीच पीड़ित के एक लाख रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन


डिडौली गांव निवासी गौरव त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो दिन पूर्व वह रात में बाइक से अपने काम से गांव वापस आ रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर ब्लॉक के पास पहुंचे तो कार व बाइक सवार मनीष और उसके साथियों ने रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर गौरव को घायल कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। वहां से भागते समय गौरव के एक लाख गिर गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मनीष चौधरी निवासी जलालाबाद गांव व उसके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें