फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेले में जा रहा बाइक सवार श्रद्धालु रजवाहे में गिरा

विज्ञापन
मोदीनगर में मंदिर के पास पुलिया न होने के कारण राजवाहे में गिरा बाइक सवार । संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के मानकी रजवाहा मार्ग से शुक्रवार रात बाइक से सीकरी मेले में जा रहा श्रद्धालु संतराम फिसलकर रजवाहे में गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद संतराम को रजवाहे से बाहर निकाला। गनीमत रही कि संतराम को युवकों ने देख लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा रजवाहे की टूटी पुलिया के कारण हुआ।
विज्ञापन

ऐतिहासिक सीकरी खुर्द महामाया देवी वार्षिक चैत्र नवरात्र मेले में अव्यवस्थाओं की भरमार है। मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। मगर मेले की शुरूआत में ही अवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां मंदिर के आसपास भारी कीचड़ से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर मंदिर के मुख्य मार्ग मानकी रजवाहा पटरी मार्ग पर टूटी पुलिया हादसों को निमंत्रण दे रही है। शुक्रवार रात समीपवर्ती जनपद मेरठ के गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी संतराम बाइक द्वारा सीकरी मेले में जा रहे थे। जैसे ही वह मानकी रजवाहा मार्ग से सीकरी मेले की तरफ मूड़े तभी वहां हुई कीचड़ के कारण बाइक फिसल गई। बाइक अनियंत्रित होकर टूटी पुलिया से रजवाहे में गिर गई। संतराम भी रजवाहे के पानी में बहने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों सोनिक चिकारा आदि ने नाले में गिरे श्रद्धालु को देख लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रजवाहे से बाहर निकाला। युवकों ने बताया कि रजवाहे की पुलिया काफी समय से टूटी हुई। टूटी पुलिया के कारण लोग आए दिन रजवाहे में गिरते रहते हैं। मेले में भीड़ के कारण यहां हादसों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अगर बैरिकेडिंग नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें