फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली मित्रों ने लगाई विद्युत चोरों पर लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ऊर्जा निगम की तरफ से शुरू की गई बिजली मित्र योजना अब बिजली चोरी पर नियंत्रण पाने में बेहद कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत स्थानीय स्तर पर जुड़े बिजली मित्रों की सक्रिय भागीदारी से विभाग को लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही हैं, जिनके आधार पर बिजली चोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 10 से 15 बिजली मित्रों की दी गई सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। सूचनाओं पर ऊर्जा निगम की टीमें मौके पर पहुंच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करती है। इससे न केवल चोरी पर अंकुश लग रहा है, बल्कि राजस्व हानि में भी कमी आ रही है।
ऊर्जा निगम जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि फरवरी से अब तक बिजली मित्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण रही। इस दौरान करीब 20 बिजली मित्रों की दी गई सूचना के आधार पर 12 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि आठ उपभोक्ता चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। इनके पास 17 किलोवाट तक की चोरी पकड़ी गई है, जिसमें किसी के पास पांच लाख तो किसी के दो से तीन लाख तक की चोरी पकड़ी गई है। कुछ उपभोक्ता मौके पर नहीं मिले लेकिन विभाग ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह उपभोक्ता लो कन्डेक्शन पर अधिक बिजली जला रहे थे। पवन अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा निगम आने वाले दिनों में और अधिक बिजली मित्र बनाएगा जिससे बिजली चोरी जैसी समस्या पर सामूहिक रूप से नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन

इन इलाकों में अधिक है बिजली चोरी की समस्या
टीएचए के मकनपुर, कनावनी और करहेड़ा क्षेत्रों से बिजली चोरी की सबसे अधिक शिकायतें सामने आ रही हैं। इन इलाकों में अवैध कनेक्शन, मीटर से छेड़छाड़ और सीधे लाइन से बिजली खींचने जैसे मामले ज्यादा पाए जा रहे हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी भी शुरू कर दी है।
-वर्जन-
बिजली मित्र योजना विभाग के लिए कारगर साबित हो रही है। इससे विभाग को बिजली चोरी के मामले पकड़ने में मदद मिली है। बिजली मित्र की सूचना के बाद विभाग पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करता है। इससे किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए। - पवन अग्रवाल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन एक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें